Gujrat & himachal Election live update NEWSDALIVE

Image result for abp news gujarat




गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट LIVE UPDATE: गुजरात में वोटों की गिनती जारी है. अबतक के रुझानों के मुताबिक राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ये चुनाव चुनाव बेहद अहम हैं. अगर गुजरात में इस बार भी बीजेपी की सरकार बनती है तो पीएम मोदी के लिए साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की राह आसान हो जाएगी. वहीं अगर कांग्रेस जीती तो इसका असर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है. कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ये पहली परीक्षा है.

गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017 LIVE UPDATE



  • गुजरात चुनाव का पहला नतीजा आ गया है. अहमदाबाद जिले की एलिस ब्रिज सीट से बीजेपी उम्मीदवार राकेश शाह 70 हजार वोटों से जीत गए है.

  • अबतक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 105 और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे है. वहीं अन्य के खाते में एक सीट गई है.

  • बीजेपी का वोट शेयर अभी 48.4 फीसदी है. वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 43 फीसदी है.

  • कांग्रेस ने पिछली बार के मुकाबले इस बार शहरों में अच्छा प्रदर्शन किया है. अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे है. ये शहर बीजेपी के गढ़ माने जाते हैं.

  • गीर सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है. यह जिला सौराष्ट्र में आता है. और सौराष्ट्र में कांग्रेस आगे चल रही है.

  • अंकलेश्वर, ओलपाड, सूरत पूर्व, सूरत पश्चिम और नवसारी. ये पांच ऐसे सीटें है जिनपर जो जीतता है सरकार उसी पार्टी की बनती है. ये गुजरात में चुनाव का सबसे दिलचस्प आंकड़ा है.

  • सभी 182 सीटों के रुझान आ गए हैं. अबतक बीजेपी 95 और कांग्रेस 84 सीटों पर आगे है.

  • गुजरात के रुझानों में बीजेपी को एक बार फिर बहुमत मिल गया है. अबतक के रुझानों के मुकाबले बीजेपी 96 और कांग्रेस 83 सीटों पर आगे है.

  • सूरत में कांग्रेस आगे चल रही है. सूरत की 14 सीटों में से 10 पर कांग्रेस और चार सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, बीजेपी दक्षिण गुजरात में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

  • रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी से थोड़ा पिछड़ गई है. अब कांग्रेस 82 और बीजेपी 87 सीटों पर आगे है.

  • अबतक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी से आगे हो गई है. राज्य में कांग्रेस 86 और बीजेपी 79 सीटों पर आगे है.

  • अबतक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस में टाई हो गया है.
Image result for news himachal pradesh election

Himachal Pradesh Election Result LIVE: BJP Leads In 45/68 Seats, Closer To Victory

Himachal Pradesh Election Result: The election, which took place on November 9, saw a record voter turnout of 74 per cent. An poll of eight exit polls indicates that the BJP is set for a big win in the state, however the Congress remains confident of a victory.





18 Dec

11:06 AM
कांगड़ा के दो मंत्री सुधीर शर्मा और सुजान सिंह पठानिया पीछे। मंत्री जीएस बाली अब हुए आगे। कांगड़ा जिला में बड़ा उलटफेर।
प्रेम कुमार धूमल 758 वोटों से अब हुए आगे।
भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से करीब एक हजार मतों से पिछड़ गए हैं। उन्हें अभी तक 5711 वोट मिले हैं।
आनी से भाजपा के किशोरी लाल जीते।
शिमला शहर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज आजाद उम्मीदवार हरीश जनारथा से करीब नौ सौ मतों से आगे चल रहे हैं।
ठियोग सीट पर माकपा के राकेश सिंघा सबसे आगे हैं। उन्हें 14768 वोट मिले हैं। वह करीब चार हजार मतों से आगे हैं।
चौथे राउंड में ऊना से भाजपा के सतपाल सत्ती 480 वोट से पीछे। सत्ती 3815 रायजादा 4295। अब तक सत्ती 961 वोट से पीछे।
कुल्लू, कांग्रेस, सुंदर सिंह, 2441 मतों से आगे।
मनाली, बीजेपी, गोबिंद, 3031 मतों से आगे।
बंजार, कांग्रेस, आदित्य विक्रम, 3251 मतों से आगे।
चिंतपूर्णी से भाजपा के बलवीर स‌िंह 17156 वोटों से आगे और कांग्रेस के कुलदीप कुमार11708 वोटों पर चल रहे हैं।
नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी 2551 से आगे है।
देहरा से भाजपा रव‌िंद्र रवि दूसरे राउंड में 2081 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की विप्लव ठाकुर 1006 वोटों पर है।
ज्वालामुखी से तीसरे चरण  की गणना में भाजपा के रमेश धवाला आगे हैं। रमेश धवाला 3094 और संजय रत्न 2851
 वोटों पर है।

18 Dec

10:47 AM
कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्घ सिंह ने 9296 मतों से जीत हासिल की है। अनिरुद्घ ने भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन को लगातार दूसरी बार मात दी है।

18 Dec

10:37 AM
हिमाचल विस चुनाव नतीजों में अर्की सीट पर सीएम वीरभद्र सिंह 1933 मतों से आगे चल रहे हैं।
शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह की बढ़त 1608 वोटों की हो गई है।
सोलन की पांचों सीटों पर कांग्रेस ने लीड बना ली है।
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 481 मतों से पिछड़ रहे हैं।
दून सीट से कांग्रेस के रामकुमार 1231 मतों से आगे हो गए हैं।
मंडी के बल्ह में भाजपा के इंद्र सिंह गांधी जीत गए हैं। वहीं जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान ने भी जीत का परचम लहरा दिया है।
शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह 1929 वोटों से आगे चल रहे हैं।
रोहड़ू में कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 8934 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की शशिवाला 5890 वोटों पर चल रही हैं।
डलहौजी में कांग्रेस की आशा कुमारी, चंबा में भाजपा के पवन नैय्यर,
चुराह में भाजपा के हंस राज, भतिया में भाजपा के विक्रम जरियाल आगे चल रहे है।
मनाली में सातवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी गोविंद ‌सिंह ठाकुर 2664 वोटों से आगे
सिरमौर के नाहन का दूसरा राउंड में भाजपा के राजीव बिंदल आगे चल रहे हैं। 

18 Dec

10:17 AM
सुजानपुर में भाजपा के सीएम उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
चार दौर की मतगणना के बाद गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया को 14994 और भाजपा के राजेश ठाकुर 21069 मिले हैं।
बंजार सीट से कांग्रेस के आदित्य विक्रम सिंह आगे चल रहे हैं।
श्री नयन देवी दूसरे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के राम लाल ठाकुर 6290 और भाजपा के रणधीर शर्मा 5372पर चल रहे हैं।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की दूसरे राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन ठाकुर को 718 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र कुमार को 4114 वोट मिले।

18 Dec

10:13 AM
चौपाल सीट से भाजपा के बलवीर वर्मा 5627 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, द्रंग सीट से कौल सिंह ठाकुर 1129 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
जयसिंहपुर में अभी तक 84 पोलिंग बूथों की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी रबिंद्र धीमान 7211 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सिरमौर के शिलाई में कांग्रेस के हर्षवर्धन लीड कर रहे हैं। 

18 Dec

10:09 AM
कांगड़ा जिला में भाजपा 11 सीटों पर आगे।
दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा के किशन कपूर ने कांग्रेस के सुधीर शर्मा पर 1527 मतों से बढ़त बना ली है।
अर्की सीट से वीरभद्र सिंह 1017 मतों से आगे चल रहे हैं।
वहीं, सुजानपुर में आजाद बलदेव ठाकुर 4328 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
चौपाल में भाजपा के बलबीर वर्मा 5627 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस के सुभाष मंगलेट से है।
लाहौल स्पीति से भाजपा के रामलाल मार्केंडय 1328 वोट से आगे आगे चल रहे हैं। 

18 Dec

10:02 AM
ऊना सदर से भाजपा अध्यक्ष सतपाल स‌िंह सत्ती 218 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस से सतपाल रायजादा सत्ती को पटकनी दे रहे हैं।
शिमला ग्रामीण से वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह 1545 मतों से आगे चल रहे हैं।
कुल्‍लू से भाजपा के महेश्वर को कांग्रेस के सुदर सिंह ठाकुर मात दे रहे हैं।
कसुम्पटी से  कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह 9460 वोट से आगे हैं।
ठियोग में राकेश सिंघा तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के दीपक राठौर मैदान में हैं।
पावंटा में भाजपा के सुखराम चौधरी 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जम्वाल आगे चल रहे हैं।
नालागढ़ से कांग्रेस के लखविंद्र राणा 858 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पांवटा से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी करीब 5 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
धर्मशाला से भाजपा के किशन कपूर 1527 वोट से आगे चल रहे हैं।
सोलन सदर से कांग्रेस के धनी राम शांडिल 5273 और भाजपा के राजेश कश्यप 5155 वोटों पर चल रही है। 

18 Dec

09:48 AM
चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक  39 सीटों पर भाजपा, 20 सीटों पर कांग्रेस और 5 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के राकेश जम्वाल सुंदरनगर से दूसरे राउंड में 4650 से आगे चल रहे हैं।
शिमला शहरी सीट पर भाजपा के सुरेश भारद्वाज करीब पांच सौ मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार हरीश जनारथा है। 

18 Dec

09:34 AM
सुजानपुर से भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल करीब 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कांगड़ा सीट से कांग्रेस के पवन काजल 2300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सिरमौर के पांवटा में भाजपा उम्मीदवार सुखराम दूसरे दौर की मतगणना के बाद 1923 मतों से आगे चल रहे हैं।
नूरपुर में पहले दौर में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया 540 मतों से आगे हो गए हैं।
शिमला के कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह 4911 वोटों से आगे चल रहे हैं।
शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह 1053 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा मैदान में हैं।
जुब्बल कोटखाई में भाजपा के नरेंद्र बरागटा 700 वोटों से आगे।
कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरुद्घ सिंह और नाहन से भाजपा के राजीव बिंदल आगे चल रहे हैं।
ज्वालामुखी से भाजपा के रमेश धवाला, पालमपुर से भाजपा की इंदु गोस्वामी आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री हरोली सीट से 593 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सोलन में कांग्रेस के धनी राम शांडिल 191 वोटों से आगे
द्रंग में कांग्रेस के कौल सिंह ठाकुर 350 वोटों से आगे चल रहे हैं।
धर्मशाला में कांग्रेस के सुधीर शर्मा 215 वोटों से आगे चल रहे हैं।

18 Dec

09:01 AM
अर्की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र सिंह आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी रत्न पाल सिंह चुनावी मैदान में हैं। 

18 Dec

08:55 AM
ऊना सदर सीट से कांग्रेस के सतपाल रायजादा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर भारी पड़ रहे हैं। सतपाल रायजादा 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।  धर्मपुर से भाजपा प्रत्‍याशी महेंद्र ठाकुर आगे चल रहे हैं। जोगिंद्रनगर से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राणा ने बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा के गुलाब सिंह ठाकुर मैदान में हैं।

18 Dec

08:32 AM
भाजपा ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 1 सीट के साथ चल रही है। मंडी सीट से कांग्रेस पत्याशी चंपा ठाकुर बढ़त बनाए हुए है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा मैदान में हैं।

18 Dec

08:21 AM
ऊना मतदान केंद्र में पोस्‍टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है। ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती और कांग्रेस से सतपाल रायजादा चुनावी मैदान में हैं।

18 Dec

08:14 AM
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए सभी 48 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। ऊना सदर से प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती मतगणना केंद्र में पहुंच चुके हैं। सिराज से कांग्रेस प्रत्‍याशी चेत राम लंबाथाच कॉलेज मतगणना केंद्र में पहुंच चुके हैं। 

18 Dec

07:38 AM
हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजे आने में अब कुछ ही देर बची है। मतगणना केंद्रों पर अधिकरी पहुंचने लगे हैं। हमीरपुर और शिमला में मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू होने वाली है।

1 comment:

  1. This Lok Sabha election 2019 we will go live with the results. Molitics being the first Sociopolitical platform have also provided you all the updates of elections. We have catered the chance of Raising voice against the issues along with denying the support of leaders who have just forgot the real sense of leadership.

    ReplyDelete